निरुत्तर (Unanswered)
For English... Please Scroll Down👇
"मंगल भवन अमंगल हाऽऽरी...." धुन के साथ ही हृदय को हर्ष से सराबोर कर देने वाली और दिलों में आस्था का समुद्र छलका देने वाली रामानंद सागर की 'रामायण' का एपिसोड खत्म हुआ ही था, कि थोड़ी देर बाद अखिलेश जोग राव (उम्र 6 साल) पूछने लगा, पापा!, ये नल -नील ने पानी में पत्थर फेंके थे, वे डूबे नहीं थे ना? मैंने कहा, हाँ, बेटा, नहीं डूबे थे। "क्यों?", उसका अगला प्रश्न तैयार था, मैंने जवाब दिया, बेटा नल-नील को एक महर्षि का श्राप था कि वे जो भी चीज पानी में फेंकेंगे, वह डूबेगी नहीं। "तो पापा उन्होंने उस पर श्रीराम क्यों लिखा था?" अखिलेश के प्रश्न खत्म नहीं हो रहे थे, उसकी जिज्ञासा मेरे ज्ञान की कड़ी परीक्षा ले रही थी और मुझे B.Ed. BSTC की पाठ योजनाओं के प्रस्तावना प्रश्नों की याद आ रही थी।
खैर, मैंने उसे जवाब दिया, बेटा! उन्होंने श्रीराम का नाम लिखा, यह उनकी श्रीराम के प्रति श्रद्धा थी। "राम" नाम के तो पत्थर भी तैरा करते हैं।
उसका बालमन मेरी भी चुटकी लेने से नहीं चूका, बोला पापा! श्रद्धा तो कपूर भी है। मैं हँसने लगा और अखिलेश वहां से चल दिया, लेकिन मुझे क्या पता था कि मेरे पिछले शब्द लौट के मेरे सामने ही चुनौती की तरह खड़े हो जाएंगे।
मैं रजिस्टर में "भारतीय संविधान की प्रस्तावना" लिखने में मग्न था, मन में लेकिन अखिलेश के प्रश्न ही चहलकदमी कर रहे थे।
यकायक अखिलेश दोबारा आ खड़ा हुआ। उसके हाथ में एक कंकड़ और एक बड़ा पत्थर था। मेरी मनोस्थिति और भारतीय संविधान की प्रस्तावना के बीच की अन्तर्द्वन्द्व की स्थिति में अचानक आए इस विघ्न के कारण थोड़ी झुंझलाहट के साथ मैंने पूछा, "अब और क्या है?, पढ़ने दे मुझे।" वह बोला, पापा!, आपने कहा था कि राम नाम के तो पत्थर भी तैरा करते हैं, देखो, मैंने इस पर "श्रीराम" लिखा और टब में डाला तो यह तो डूब गया। "ऐसा क्यों हुआ?" मेरी अन्तर्द्वन्द्व की स्थिति ऐसे गायब हुई जैसे गधे के सिर से सींग। मैं अवाक् था। इससे पहले कि कुछ कह पाता, वह बोला, पापा!, मैंने सोचा यह पत्थर भारी है, इसलिए डूब गया होगा, तो मैंने इस छोटे पत्थर पर "श्रीराम" लिख कर डाला लेकिन यह भी डूब गया, और तो और मैंने इस पर "गणेशा" लिख करके डाला, तो आपको पता है!, "गणेश जी" भी डूब गए। पापा!, मुझे लगता है, ये टीवी वाले हमें बेवकूफ बनाते हैं। अखिलेश बोले जा रहा था और मैं!!!
मैं फिर फँस चुका था, एक ऐसे अन्तर्द्वन्द्व में जिसका दूर-दूर तक कोई ओर-छोर तक नजर नहीं आ रहा था। साथ ही शर्मिंदा था ,खुद के ज्ञान पर और समझ पर।
शायद मेरा आध्यात्मिक ज्ञान अत्यधिक कमजोर रह गया। शायद मैं तार्किकता और वैज्ञानिकता के साथ आध्यात्म को नहीं जोड़ पाया।
जो भी रहा हो, मगर, "भारतीय संविधान की प्रस्तावना" का पन्ना पंखे की हवा से फड़फड़ाए जा रहा था जैसे अजीबोगरीब स्थिति में आ चुके मेरे मस्तिष्क को चुनौती दे रहा था, और मैं!!!
मैं अब भी
अंतर्द्वंद्व में था।
भावशून्य था।।
निरुत्तर था।।।।
In English....
The matter is between us father and son, but it is a little special...
The episode of Ramanand Sagar's 'Ramayana', which filled the heart with joy and spilled the sea of faith in the hearts with the tune "Mangal Bhavan Amangal Hari..." was just over, that after a while Akhilesh Jog Rao (My Son, age 6 years) started asking, Papa!, These Nal-Neel threw stones in the water, they were not drowned, were they? I said, yes, son, did not drown."Why?", His next question was ready, I replied, son! Nal-Neel was cursed by a Maharishi that whatever they throw in the water, it will not drown. "So papa why did they write 'Shri Ram' on it?" Akhilesh's questions were not ending, his curiosity was testing my knowledge and I have remembered the introduction questions of the lesson plans of B.Ed. and BSTC of my teacher training.Well, I answered him, son! They wrote the name of Shri Ram, it was his reverence for Shri Ram. Even stones named "Ram" float. His child heart did not miss to pinch me too, said Papa! Shraddha is Kapoor too. I started laughing and Akhilesh left from there, but little did I know that my previous words would return and stand in front of me like a challenge.I was busy writing "Preamble to the Constitution of India" in the register, but Akhilesh's questions were stirring in my mind. Suddenly Akhilesh stood up again. In his hand was a pebble and a big stone. This sudden interruption in my state of mind and the preamble of the Indian Constitution led me to ask, with a little annoyance, "What else is there now?, let me read."He said, Papa!, You said that even the stones named Ram float, look, I wrote "Shri Ram" on it and when I put it in the tub, it sank. "why did this happen?" My inner conflict disappeared like horns from a donkey's head. i was speechless.Before I could say anything, he said, Papa!, I thought this stone is heavy, so it must have drowned, so I wrote "Shri Ram" on this small stone but it also sank, and then I wrote 'Ganesha' on it, you know!, 'Ganesh ji' is also drowned. Papa!, I guess, these TV guys fool us. Akhilesh was speaking and I was !!!
I was again trapped, in such an inner conflict, of which no end or end could be seen in the distance. At the same time, I was ashamed of my own knowledge and understanding.Perhaps my spiritual knowledge was too weak. Perhaps I have not been able to connect spirituality with rationality and science.
Whatever it was, however, the page of the "Preamble to the Indian Constitution" was being fluttered with the wind as if challenging my brain in a strange situation, and I!!!
I was still in conflict.
was senseless.
was unanswered.
टिप्पणियाँ
😊🙏
जो प्रश्न अखिलेश ने उठाया वो बिल्कुल प्रासंगिक और समयानुकूल है। कलयुग मे न सतयुग सी आस्था बाकी है ना चमत्कार ही होते हैं, ऐसे में बलसुलब्ज जिज्ञासाओं का समाधान अत्यंत दुरूह हो जाता है। विशेषकर पौराणिक घटनाक्रम समझा पाने आसान नहीं होते।
बहरहाल इतने सुंदर आलेख के लिए ढेर सारी बधाई💐💐
Keep It Up गुरु
हृदय की गहराइयों से आपका बहुत-बहुत आभार, आपका स्नेहाशीष मुझे सदैव कुछ अच्छा करने को प्रेरित करता है, इसे बनाये रखियेगा...😊🙏
पुनः हार्दिक आभार सा...😊🙏